मैं अपने बच्चे के पीलिया का इलाज घर पर कैसे कर सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 10:32

पीलिया का उपचार
बच्चों में पीलिया के लक्षण दिखते हैं आपको बिना देर किए किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए. बच्चों को उचित जांच के बाद ही दवाएं देनी चाहिए. जॉन्डिस की जांच के लिए बच्चे के खून और यूरिन की जांच की जाती है,जिससे जॉन्डिस का पता लगाकर बच्चे का इलाज सही प्रकार से किया जा सके.

पीलिया होने पर घरेलू उपचार
जॉन्डिस में नवजात बच्चों के लिए धूप काफी लाभकारी होती है. छोटे बच्चों में पीलिया होने पर उन्हें दिन में तीन से चार बार कुछ चम्मच घर में बना गन्ने का जूस दे. गन्ने के जूस से लिवर मजबूत होता है. नवजात शिशु को पीलिया होने पर दूध में कुछ बूंदे व्हीटग्रास के जूस की मिलाकर दे सकते हैं. व्हीटग्रास लिवर से अतिरिक्त बिलीरुबिन को बाहर निकलने में मदद करता है. आपको बच्चे में लक्षण दिखते ही चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए, ताकि बीमारी फैलने से पहले ही रोकी का सके.

बच्चों में पीलिया घरेलू उपचार
बच्चों में पीलिया घरेलू उपचार

शिशु के जन्‍म के बाद एक से दो हफ्ते के अंदर पीलिया आसानी से ठीक हो जाता ले‍किन अगर लंबे समय तक बिलरूबिन का स्‍तर अधिक रहे तो शिशु को अस्‍पताल में भर्ती करवाना चाहिए। हालांकि, नवजात शिशु में पीलिया के घरेलू नुस्‍खों की मदद भी ली जा सकती है। नवजात शिशु पर पीलिया के घरेलू उपाय इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्‍टर से परामर्श जरूर करें।

​धूप के फायदे

नवजात बच्‍चों में पीलिया हो तो उन्‍हें फोटोथेरेपी के अलावा धूप से भी फायदा होता है। डॉक्‍टर भी शिशु के लिए धूप को लाभकारी बताते हैं।

​गन्‍ने का रस

गन्‍ने का रस लिवर को मजबूत करने और उसके ठीक तरह से कार्य करने में मदद करता है। छोटे बच्‍चों में पीलिया के इलाज के लिए उन्‍हें दिन में 3 से 4 बार कुछ चम्‍मच गन्‍ने के जूस की दें। आपको घर पर बना गन्‍ने का जूस ही देना है।

​ नवजात शिशु के पीलिया का उपचार है व्हीटग्रास जूस

पीलिया से ग्रस्‍त शिशु के दूध में कुछ बूंदें व्हीटग्रास के जूस की मिला दें। ये लिवर से अतिरिक्‍त बिलरूबिन को बाहर निकालने में मदद करता है। चूंकि मां शिशु को स्‍तनापन करवाती है इसलिए वो भी व्हीटग्रास जूस पी सकती है। मां के दूध के जरिए शिशु को व्हीटग्रास जूस का लाभ मिल जाएगा।

नवजात शिशु के पीलिया का उपचार है अदरक

अदरक में बेहतरीन एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं। अदरक हिपोलिपिडेमिक भी होती है जो लिवर के कार्य में मदद करता है। मां अपने आहार में अदरक को जरूर शामिल करे।

​बच्चों में पीलिया का घरेलू उपचार​ है ​टमाटर का रस

टमाटर लाइकोपिन का बेहतरीन स्रोत होते हैं और इन्‍हें रक्‍त के लिए भी बेहतर माना जाता है। नवजात शिशु को टमाटर का रस नहीं दे सकते हैं इसलिए मां इसका सेवन करे। मां के दूध से शिशु को इसके पोषक तत्‍व मिल जाते हैं।

​नवजात शिशु के पीलिया का उपचार है सन लैंप थेरेपी

शिशु को स्‍पेशल सन लैंप के अंदर रखें। ये फोटोथेरेपी का तरीका है जिसे आप शिशु को घर पर ही दे सकती हैं। यदि आपको लग रहा है कि आपके नवजात शिशु का बिलरूबिन लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है तो उसे सन लैंप थेरेपी दें।

​गाजर और पालक का रस

गाजर और पालक को बारीक काट लें और इसका रस निकाल लें। अब डॉक्‍टर से पूछने के बाद शिशु को इस रस की कुछ बूंदें दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info